फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में डंडा मारने पर गर्भपात, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। बच्चों के विवाद में विपक्षी ने गर्भवती महिला के पेट पर डंडा मार दिया। इससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने पड़ोस के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम बघौड़ा मजरा जमुनिहा कच्छ निवासी रामदुलारी ने मंगलवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 4 अगस्त की शाम सात बजे उसके बच्चे व पड़ोसी राकेश के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वह विवाद का निपटारा कराने पहुंची तो राकेश वहां आ गया और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर राकेश अपने भाई देशराज, कल्लू व रामप्रसाद के साथ मिलकर उसे पीटने लगा। मारपीट के दौरान पेट में डंडा लगने से वह वहीं गिर गई।
खेत से लौटे पति बलराम ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 5 अगस्त को जिला अस्पताल से घर आते समय रास्ते में उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें