बांगरमऊ। पल्लेदारी कर सोमवार देर शाम निकला युवक देर रात तक घर नहीं पहुंचा। भोर पहर उसका शव रेलवे क्रासिंग के पास संदिग्ध हालात में नाली में पड़ा मिला।
ग्राम भिखारीपुर निवासी 40 वर्षीय सुनील देर शाम एक मिल में बोरे उतारकर घर के लिए निकला। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह पांच बजे ग्रामीणों ने रेलवे क्रासिंग के पास एक नाली में पड़ा शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखकर बदहवास हो गए। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी का एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था। पहले मां फिर पिता की मौत से बेटे जगमाल, बेटी गंगा व सेवा का रोकर बुरा हाल है।