फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा से दुष्कर्म, धर्मांतंरण के प्रयास का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। शादीशुदा महिला ने वर्ग विशेष के युवक पर नशीला पदार्थ खिला अपरिचित जगह पर रखने और कई महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने धर्मांतरण का प्रयास कराने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराएं तो लगाई पर धर्मांतरण के प्रयास का जिक्र लिखापढ़ी में नहीं किया। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार पति से मनमुटाव होने पर मायके पुरवा आकर रहने लगी। दो साल पहले वह सब्जी बेचने जा रही थी। तभी पुरवा के दलीगढ़ी निवासी नासिर ने अपने साथी पंकज की मदद से नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे कार में डाल लिया और अंजान जगह पर ले जाकर कैद कर लिया और महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। नासिर ने अपना नाम भी बदल लिया था। इससे वह उसे अपने धर्म का समझती रही। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। एक बच्ची का जन्म भी हुआ। इसके बाद आरोपी ने अपना सही नाम बताकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। उसके विरोध करने पर नासिर उसे भगतखेड़ा के पास छोड़कर भाग निकला।
महिला के अनुसार वह कई दिन से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली के चक्कर लगा रही है। कार्रवाई न होने पर एसपी से मिलकर आपबीती सुनाई, तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हुई। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला की नामजद युवक से पहले से जान पहचान है। अन्य तथ्यों पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें