हादसे के बाद क्षतिगस्त कार में फंसा युवक। संवाद
- फोटो : UNNAO
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव के पास ओवरटेक करने में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे लोडर में घुस गई। हादसे में अधेड़ की मौत और सात लोग घायल हो गए।
जनपद फैजाबाद के सदर कोतवाली के राजकरन चौक निवासी महमूद (58) अपनी पत्नी महजबी (55) की दवा लेकर बेटे मोबसिर (19) और बेटी हनी (17) के साथ दिल्ली से फैजाबाद लौट रहे थे। गुरुवार सुबह आठ बजे जाहिदपुर गांव के पास ओवरटेक करने की कोशिश में कार पीछे से लोडर में घुस गई। हादसे में महमूद, उनकी पत्नी महजबी, बेटा मोबसिर और कार चला रहे मुशर्रफ के अलावा बाराबंकी के लोनी कटरा निवासी लोडर चालक बेचेलाल (30) ,अब्दुल अजीज (32) और हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के बिंदौरा निवासी सजीवन (50) घायल हो गए। लोडर पर सवार रायबरेली के गुरुबक्सगंज के बसिगवां निवासी सुरेश (32) और कार सवार महमूद की बेटी हनी (17) बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। यहां से सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में सजीवन की मौत हो गई।