फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति तोड़ने पर सिपाही ने पकड़ा तो काट लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। दीवार उठाकर मंदिर को चहारदीवारी के अंदर करने वाले युवक ने मूर्ति तोड़ दी। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पहुंचे पुलिस कर्मी ने पकड़ा तो आरोपी ने उसके हाथ में काट लिया। किसी तरह उसे थाना ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के मवैया चैनपुर निवासी संतोष कुमार ने घर की चहारदीवार के अंदर बने मंदिर में स्थापित मूर्ति को तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर पहले उसकी चहारदीवारी से बाहर था। उसने दीवार उठाकर उसे अंदर कर लिया। पड़ोसियों को जब मूर्ति तोड़े जाने की भनक लगी तो उन्होंने पूरे गांव में इसकी चर्चा फैला दी। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर आरोपी ने हमला किया और सिपाही को दांत से काट लिया। किसी तरह उसे पकड़कर थाना ले जाया गया। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक मानसिक बीमार लग रहा है। पूर्व प्रधान रमाशंकर द्विवेदी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें