फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण न करने पर हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आसीवन थानाक्षेत्र के एक युवक ने कुछ लोगों पर धर्मांतरण न करने पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच ने सीओ सिटी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जंगूखेड़ा निवासी विजय कुमार के अनुसार गांव में रहने वाला एक अधेड़ ईसाई धर्म का प्रचारक है। पिछले 10 साल से वह गांव के गरीबों को पैसे का लालच देकर व डरा-धमकाकर धर्मांतरण करा रहा है। उसका भी धर्मांतरण कराने का प्रयास किया। विरोध करने पर कुछ लोगों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया। हिंदू जागरण मंच के प्रभारी विमल द्विवेदी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर सीओ सिटी को प्रार्थनापत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, उपाध्यक्ष शिवसेवक त्रिपाठी, राजेश शुक्ला व विवेक मिश्रा भी मौजूद रहे। सीओ सिटी कृपाशंकर ने बताया कि एसओ आसीवन को जांच करके कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें