फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राल पलटने से तीन घंटे आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। चालक को झपकी लग जाने से एक खाली ट्राला एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर सीमेंट के डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इससे तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

दिल्ली से एक खाली ट्राला लखनऊ जा रहा था। मंगलवार सुबह सात बजे थाना बेहटामुजावर के ग्राम खंभौली के निकट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर पहुंचते ही चालक को झपकी लग गई। इससे ट्राला सीमेंट के डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। ट्राला इस कदर पलटा कि पूरी लेन का आवागमन अवरूद्ध हो गया। किसी प्रकार एक एक गाड़ी निकल पा रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपीडा और पीआरवी पुलिस टीम ने क्रेन मंगाकर ट्राला को रास्ते से हटाने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर एक बड़ी क्रेन भी मंगाई गई। दोनों क्रेनों की सहायता से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्राला को एक्सप्रेसवे से बाहर हटाया जा सका। तब आवागमन सुचारु हो सका। चालक और खलासी दोनों बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें