फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटका मिला युवती का शव, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
मृतका शिवानी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। इंदिरा नगर में महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज में कार न मिलने पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कानपुर के पनकी निवासी अजय कुमार बाजपेई ने अपनी बेटी शिवानी (24) की शादी नौ जुलाई 2019 को इंदिरा नगर निवासी अशोक तिवारी के बेटे पियूष तिवारी से की थी। बुधवार सुबह शिवानी का शव घर में फंदे से लटका मिला। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। ससुरालीजनों ने घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष के लोगों को दी। परिजनों के साथ पहुंचे पिता अजय कुमार बाजपेई बेटी का शव देख बदहवास हो गए। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर सभी को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें