फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर साढ़े पांच घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शनिवार दोपहर कार को टक्कर मारता हुआ कंटेनर खंती में पलट गया। चालक के दबे होने की आशंका पर तीन हाइड्रा व एक क्रेन की मदद ली गई। हाईवे पर क्रेन व हाइड्रा के बेड़ा खड़ा होने से साढ़े पांच घंटे जाम लगा रहा। 15 किमी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। लोगों को 10 मिनट का सफर डेढ़ घंटे में तय करना पड़ा। कंटेनर को बाहर निकलवाकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

हादसा दोपहर 3.30 बजे हुआ। लखनऊ से कानपुर जा रहा कंटेनर अचलगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कार को टक्कर मारता हुआ दूसरी लेन में जाकर खंती में पलट गया। चालक व क्लीनर के फंसे होने के अंदेशे पर स्थानीय लोगों के हाथ-पैर फूल गए। पुलिस ने तीन हाइड्रा व क्रेन बुलवाई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद कंटेनर को बाहर निकाला जा सका। चालक व क्लीनर वाहन के नीचे नहीं मिले। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं कंटेनर को खंती से निकालने के लिए हाईवे पर हाइड्रा व क्रेन के तिरछा खड़े होने से जाम लग गया। जाम के हालात इस कदर बिगड़े कि जाजमऊ से जाम गदनखेड़ा चौराहा तक पहुंच गया। इस दौरान अवागमन कर रहे लोग जाम में फंसकर बेहाल रहे। अचलगंज, गंगाघाट पुलिस के अलावा ट्रैफिक व कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद रात नौ बजे तक जाम खत्म कराया। सीओ एके राय ने बताया कि हादसे में कार चालक समेत चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वह बिना इलाज के घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें