फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर तीन तलाक की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। मंगलवार को कोतवाली पहुंची महिला ने पति पर तीन तलाक देने व ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुरसठ के कसैटा निवासी लियाकत की बेटी मैनाज का विवाह 13 अप्रैल को सफीपुर कस्बा के राहतगंज बाजार निवासी मुन्ना के साथ हुआ था। मंगलवार को मैनाज ने बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में बाइक लाने की मांग करने लगे। पिता की आर्थिक स्थिति ठीक न होने और मांग पूरी न किए जाने पर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। उसने पिता को प्रताड़ना की जानकारी दी तो भाई सलमान, शालू व इब्राहिम उसकी ससुराल पहुंचे। ससुरालियों ने भाइयों के साथ मारपीट की। आरोप है कि पति मुन्ना ने तीन बार तलाक कहकर उसे तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति पर तीन तलाक देने व ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें