मशीनरी स्टोर में चोरों द्वारा फैलाया गया सामान। संवाद
- फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। आंगन का जाल काटकर मशीनरी स्टोर में घुसे चोरों ने लगभग तीन लाख कीमत का सामान पार कर दिया। सुबह दुकान खोलने पर मालिक को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया चांदी निवासी शेरसिंह का बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे पर मशीनरी स्टोर है। सोमवार शाम शेर सिंह दुकान में ताला लगाकर घर चले गए थे। सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो छत का जाल कटा मिला। दुकान का लगभग तीन लाख का सामान गायब था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।