फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी व किसान के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बारासगवर व आसीवन थाना क्षेत्र में शनिवार की रात चोरों ने गल्ला व्यापारी व महिला किसान के घर धावा बोलकर लाखों का सामान पार कर दिया। बारासगवर में पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं, आसीवन थाने की पुलिस ने तहरीर न मिलने की बात कही।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के खरौली गांव निवासी रिजवान अहमद धानीखेड़ा में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं और गल्ले का व्यापार करते हैं। शनिवार की रात चोर घर में सेंध लगाकर गल्ले व बक्से में रखी नगदी व करीब ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए।
तड़के तीन बजे रिजवान का भाई इरफान कमरे में लोडर की चाभी लेने गया, तब वारदात की जानकारी हुई। रिजवान के अनुसार नगदी के साथ चोर करीब ढाई लाख के जेवर व कीमती बर्तन भी ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, दूसरी घटना आसीवन थानाक्षेत्र के महमूदपुर में हुई। यहां महिला किसान माया पत्नी स्व. रामखेलावन अपने पुत्र सोनू व पुत्री अनिता के साथ रहती है। शनिवार रात घर के बाहर बरामदे में माया और उसकी पुत्री सोई हुई थी। घर के मुख्य द्वार से घर के अंदर कमरे में घुस कर चोरों ने बक्से में रखा लाखों रुपये कीमत का जेवर व पांच हजार रुपये नगद पार कर दिया।
खाली बक्से को घर से 150 मीटर दूर सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। सुबह सड़क किनारे पड़े बक्से को जब ग्रामीणों ने देखा तो उसमें सोनू की मार्कशीट मिली। इस आधार पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस इस चोरी को संदिग्ध मान रही है। पुलिस की शक की सुई किसी परिजन पर ही घूम रही है। माया ने बताया कि उसकी चार पुत्री व एक पुत्र है। जिसमें से तीन पुत्रियों का विवाह हो चुका है। दो पुत्रियों के जेवर घर पर ही रखे हुए थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें