फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेते नाव पलटी, छह को बचाया, एक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। कानपुर के शिवराजपुर से सरैया घाट गंगा नदी में नहाने पहुंचे सात दोस्तों द्वारा सेल्फी लेते समय नाव पलट गई। हादसे में छह को दो नाविकों ने सुरक्षित निकाल लिया। एक तेज बहाव में बह गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने उसकी तलाश कराई पर पता नहीं चला। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

शिवराजपुर निवासी फरमान, अयान, रमन, साहबेआलम, भोला ठाकुर, सागर व आमिर गंगा नहाने सरैया घाट पहुंचे थे। नहाने के बाद नाव पर सवार होकर वह सेल्फी ले रहे थे। अचानक नाव पलट गई। इसमें सभी गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। दो नाविकों ने छह को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन आमिर (20) पुत्र अतीकउल्ला पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश कराई पर उसका पता नहीं चला। अंधेरा होने से पुलिस ने रविवार को फिर से खोजबीन कराने की बात कही है। वहीं डूबे युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बेटे के डूबने की जानकारी पर बिलख उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें