फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल सी कोर्स के लिए 26 तक करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेवल व ट्रिपल सी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना को ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अमित सोनकर ने बताया कि इस कोर्स में शामिल होने वाले ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के आवेदकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये होनी चाहिए। कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए इंटरमीडिएट होना अनिवार्य है। प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो और वह किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। उसकी आयु भी 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए और वह इसी जिले का रहने वाला हो। ओ लेवल व ट्रिपल सी कंप्यूटर कोर्स करने के लिए अभ्यर्थी http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक के माध्यम से जनसुविधा केंद्रों, साइबर कैफे व मोतीनगर स्थित सॉफ्टेक कंप्यूटर सेंटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 25 जुलाई तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें