फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो हुआ वायरल तो दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। एक दरोगा ने सरेराह एक टेंपो ड्राइवर को पीट दिया। पिटाई का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। एसपी ने लगातार चेतावनी देने के बाद भी इस तरह की हरकतें बंद न होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

कोतवाली के दरोगा लल्लू सिंह भदौरिया सोमवार को एक सिपाही के साथ सफीपुर बस स्टॉप पर पहुंचे। यहां एक टेंपो चालक गलत तरीके से टेंपो खड़ा कर सवारियां भर रहा था। दरोगा के आवाज देने पर शीशा बंद होने से वह उनकी बात नहीं सुन सका। गुस्से में दरोगा चालक के पास पहुंचे और उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में किसी युवक ने टेंपो चालक को पीटते हुए दरोगा का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी आनंद कुलकर्णी ने दरोगा लल्लू सिंह को निलंबित कर दिया। कुछ दिन पहले ब्रजपालपुर में अग्निशमन केंद्र की जमीन की नापजोख के दौरान दरोगा पर कुछ महिलाओं से मारपीट व अभद्रता का आरोप लगा था।
दरोगा लल्लू सिंह ने बताया कि चालक गलत तरीके से बीच सड़क पर टेंपो खड़ाकर सवारियां भर रहा था। इससे जाम लग रहा था। उससे टेंपो किनारे लगाने की बात कही तो उसने अनसुनी कर दी। इस पर गुस्से में उसे एक थप्पड़ मार दिया। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें