फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। ब्लाक प्रमुख पद के भाजपा प्रत्याशी सतीश चौधरी के बेटे दीपांशु चौधरी ने सपा उम्मीदवार व उनके 11 समर्थकों के खिलाफ जानलेवा हमला, नकदी व चेन लूट का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कार से घर लौटते वक्त उन पर हमला किया गया।
विज्ञापन

अटवट गांव निवासी भाजपा नेता दीपांशु चौधरी के अनुसार बुधवार रात वह कार से घर लौट रहे थे। पुरवा-बीघापुर मार्ग पर धिरजीखेड़ा नहर पुल के पास पीछे से आए लग्जरी कार सवार लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिया। जानलेवा हमले की नीयत से उनके कार चालक विनीत पर फायर कर दिया। वह भागा तो हमलावरों ने उसे भी पकड़कर सिर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। कार चालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। दीपांशु ने 53 हजार रुपये व गले में पड़ी चेन लूटने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सपा प्रत्याशी रामदेवी, पूर्व प्रमुख शिवबहादुर पटेल, सर्वेश, अरविंद, नीबूलाल, पप्पू बहेलिया, राजू सोनकर, सकुन सोनकर व तीन अज्ञात के खिलाफ बलवा, लूट व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष के सर्वेश व पूर्व प्रमुख शिवबहादुर पटेल ने बताया कि घटना मनगढ़ंत है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें