फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 ब्लाक प्रमुख पदों के लिए 37 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में 16 ब्लाक प्रमुख पदों के लिए 37 लोगों ने नामांकन कराया है। इनमें चार ब्लाक में एक-एक ही नामाकंन कराया गया है। शुक्रवार को नाम वापसी और शनिवार को मतदान के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन

जिले के चार ब्लाकों को छोड़ सभी जगह नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। असोहा में सपा के बीतेंद्र यादव, उनकी मां सोमवती और भाजपा के आनंद गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया। बांगरमऊ में सपा समर्थित व निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुनीता दिवाकर, भाजपा प्रत्याशी विवेक सिंह ने नामांकन कराया। औरास में भाजपा के भूपेंद्र सिंह और सपा समर्थित ज्ञानेंद्र सिंह, फतेहपुर चौरासी ब्लाक में भाजपा समर्थित मनोज निषाद और सपा के शिवशंकर ने नामांकन कराया। नवाबगंज में भाजपा की रोशनी, निर्दलीय रजाका, राजेश व भइयालाल ने पर्चा दाखिल किया। सुमेरपुर में नीरू सिंह व सीमा बाजपेई ने नामांकन पर्चा भरा। मियागंज में भाजपा समर्थित ऊषा देवी, माखी के देवेंद्र सिंह के बड़े भाई धर्मेंद्र सिंह समेत तीन ने नामांकन कराया। हसनगंज में भाजपा समर्थित दीप्ती शुक्ला, मीरा देवी व पुष्पा ने नामांकन कराया। सिकंदरपुर कर्ण में भाजपा से शिवाकांत शुक्ल, सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की पत्नी पुष्पा यादव व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह चंदेल ने नामांकन कराया। गंजमुरादाबाद से दो, बीघापुर से चार और पुरवा में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जबकि सफीपुर, बिछिया, सरोसी व हिलौली में भाजपा समर्थित एक-एक प्रत्याशी ने ही नामाकंन कराया।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नाम वापसी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें