फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में जुलूस निकाल थाली पीटी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। युवा कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में बुधवार को जुलूस निकालकर थाली पीटी। कलक्ट्रेट के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुयश बाजपेई ने कहा कि सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोत्तरी को रोकने में विफल रही है। सरकार कच्चे तेल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर जनता को लूट रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियां तेल और एलपीजी की आसमान चढ़ती कीमतों के लिए जिम्मेदार हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी से देश में आवश्यक वस्तुओं पर भी व्यापक प्रभाव पड़ा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि महंगाई के खिलाफ शहर में घूम-घूमकर प्रदर्शन किया गया है। 12 जुलाई को तांगा प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक सिंह, सेवादल अध्यक्ष विश्वास निगम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष फैज फारूकी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू भारती, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस रविंद्र लोधी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शुक्ल, चंद्र प्रकाश शुक्ल, जिला महासचिव ओमकांत पांडेय व सुरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें