फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में मांस बेचने वाले को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। मुशीराबाद में एक घर में मवेशी की हत्या कर मांस बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। दो विक्रेता व दो अन्य साथी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

मुशीराबाद निवासी मजीद काफी समय से पशुओं का वध कर मांस तस्करी का काम कर रहा है। मंगलवार तड़के पुलिस ने मजीद के कच्चे घर में दबिश दी। मवेशी की हत्या कर मांस बिक्री के लिए उसने व्यापारियों को घर पर बुलाया था। पुलिस के आने की भनक लगते ही मजीद व उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दाहिने पैर में गोली लगने से मजीद घायल हो गया। चार साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मजीद को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मजीद के पास एक बाइक, एक तमंचा, मांस, कुल्हाड़ी, छूरी बरामद हुए हैं। तस्कर व उसके भागे साथियों पर पुलिस पर जानलेवा हमले, गोवध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मजीद पर हसनगंज व आसीवन थाना में कई मामले दर्ज हैं। मौके से भागे उसके चार साथी कुलहा निवासी सलीम, कस्बा आसीवन निवासी सलीम, कंजे व सईद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें