असोहा। पुलिस ने रविवार को असोहा थाना क्षेत्र के सरवन मोड़ के पास से दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी कृपालखेड़ा गांव निवासी नितिन राजपूत को गिरफ्तार किया।
कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार एक सप्ताह पहले आरोपी पर गांव की किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था।