फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में महिला दरोगा ने खाया था जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस लाइन स्थित आवास में सोमवार रात जहर खाकर जान देने का प्रयास करने वाली महिला दरोगा ने सीओ को पति से विवाद के चलते जहर खाने के बयान दिए हैं। हालत में सुधार होने पर उसे इमरजेंसी से वार्ड एक में शिफ्ट किया गया है। एसपी ने भी पति से विवाद के बाद महिला दरोगा द्वारा जहर खाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी में तैनात महिला दरोगा लक्ष्मीबाला ने सोमवार रात पुलिस लाइन स्थित आवास में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था। आरआई सुभाष चंद्र ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को हालत में सुधार होने पर सीओ सिटी कृपाशंकर कनौजिया ने उसके बयान दर्ज किए। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि महिला दरोगा का अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे गुस्से में उसने जहर खा लिया था। महिला दरोगा की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें