फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। कालूखेड़ा-असरेंदा मार्ग पर भवलिया गांव स्थित मंदिर के सामने बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हेलमेट टूटने से सिर में गंभीर चोट से बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठा दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन

सुखईखेड़ा गांव निवासी नन्हकऊ (25) पुत्र प्रभादीन गांव के साथी कल्लू यादव (35) पुत्र केदार के साथ किसी काम से कालूखेड़ा आया था। शाम 5.30 बजे कालूखेड़ा से घर लौटते वक्त कालूखेड़ा-असरेंदा मार्ग पर भवलिया बागेश्वरी मंदिर के पास बाइक बेकाबू हो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों सीएचसी असोहा पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने नन्हकऊ को मृत घोषित कर दिया। कल्लू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार हेलमेट टूटने से सिर में गंभीर चोट आने से बाइक सवार नन्हकऊ की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें