फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे धर्म की युवती से शादी के प्रयास पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। दूसरे धर्म के एक युवक ने युवती को झांसे में लेकर बिना परिजनों की जानकारी के कचहरी में नोटरी के जरिये शादी करने की कोशिश की। भनक लगने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा कर शादी की प्रक्रिया रुकवा दी। पुलिस आरोपी युवक और युवती को महिला थाने ले गई। युवती के मामा ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवती को बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर की कांशीराम कालोनी निवासी आमिर पड़ोस की 22 वर्षीय युवती को झांसे में लेकर शादी करने के लिए मंगलवार को कचहरी में नोटरी वकील के बस्ते पर पहुंच गया। कागजात तैयार होने के दौरान मिली सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता कचहरी में पहुंचे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर चल रही शादी की प्रक्रिया रुक गई। आरोपी युवक की मां भी बस्ते पर मौजूद थी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक से हाथापाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची महिला दरोगा लक्ष्मीबाला ने आरोपी युवक की मां के हंगामा करने पर और पुलिसकर्मियों को बुला लिया। आरोपी युवक व युवती को महिला थाना ले जाया गया। वहां युवती ने बताया कि उसे बरगलाकर युवक कचहरी लेकर पहुंचा था। युवती के इस बयान पर युवक व उसकी मां को पुलिस सदर कोतवाली लेकर चली गई। युवती के मामा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें