फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने उठाई चार घंटे बाजार खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। व्यापारियों ने सुबह या शाम को कम से कम चार घंटे बाजार खोलने की मांग की है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नन्हकू को दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार बाजार बंदी से छोटे व्यापारी परेशान हैं। अब कोरोना का असर कुछ कम पड़ा है। ऐसे में सुबह या शाम कम से कम चार घंटे संपूर्ण बाजार खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। जीएसटी, विद्युत फिक्स चार्ज व बैंक ऋण की अदायगी में सहूलियत दी जाए। जीएसटी व मंडी में पंजीकृत कारोबारियों की कोविड से मौत पर आश्रितों को 10 लाख व अन्य विभागों में पंजीकृत दुकानदारों को पांच और रहेड़ी-खोमचे वालों के परिवारों को एक लाख रुपये सहायता राशि दिलाई जाए। संगठन के जिला उपाध्यक्ष अजीत पाल सिंह, सुधीश चंद्र कटियार, इश्तियाक गौरी, शैलेंद्र गुप्ता, युवा विंग के नगर अध्यक्ष सुमित गुप्ता, राजीव सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें