फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक बीमार युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। मानसिक रूप से बीमार युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। विदेश में रहकर नौकरी करने के दौरान वह सिर के बल गिर गया था। गंभीर चोट आने से वह परेशान रहने लगा था, जिस पर वह घर आ गया था। बुधवार सुबह घर से 400 मीटर दूर खेत में शव लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बड़े भाई ने डिप्रेशन में फंदे से लटककर जान देने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सातन गांव निवासी मोनू मंगलवार देर शाम खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह उसका शव घर से 400 मीटर दूर नीम के पेड़ से लटका मिला। शव देख परिजन बदहवास हो गए। मृतक के बड़े भाई दिनेश ने बताया कि मोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। तीन वर्ष पहले वह विदेश सउदी कमाने गया था। गिरने से उसके सिर में चोट आ गई थी। जिसके बाद वह गांव आ गया था। गांव में वह खेती कर रहा था। वह अक्सर डिप्रेशन में रहता था। उसने मोनू द्वारा डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर जान देने की तहरीर पुलिस को दी है। निबई चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां सावित्री देवी, भाई दिनेश, सूरज व बहन गुड्डन, रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें