फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक का घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन

अचलगंज। थानाक्षेत्र के बेथर गांव में युवक का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। दरवाजा अंदर से बंद होेने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। इसके बाद घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

विकास (35) पुत्र शिव प्रसाद तिवारी टेंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। सोमवार शाम वह टेंपो लेकर जल्दी घर आ गया। बिना किसी से बात किए सीधे कमरे में गया और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो बड़े भाई विजय ने दस्तक दी। न खोलने पर परिवार के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो कमरे में उसका शव रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें