आसीवन। औराई के मजरा भगवानदीनखेड़ा गांव निवासी आशीष मौर्य (24) पुत्र रज्जन का शव गुरुवार सुबह घर से तीन सौ मीटर दूर राधे लाल के खेत में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों ने आत्महत्या करने की बात कही है।
मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई रंजीत के अलावा मां शिवप्यारी, बहनें शिल्पी, कोमल व शशि का रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में किसी युवती से नजदीकियों के कारण आत्महत्या किए जाने की चर्चा है। सीओ बांगरमऊ एके राय ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।