उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में गैंग बनाकर आपराधिक वारदात करने वाले सफीपुर कोतवाली के कोलुवा गांव निवासी शिवकुमार को पांच साल कारावास की सजा सुनाई गई है।
सजा सुनाते हुए अपर जिला जज आलोक कुमार ने पांच हजार रुपये अर्थदंड जमा कराने का आदेश दिया है। जुर्माना न जमा करने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी। अभियोजन व राज्य सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक हरीश अवस्थी ने मुकदमे की पैरवी की।