फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से टकराया डस्ट से भरा डंपर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात के ध्यानार्थ
विज्ञापन

----------------------
एचटी लाइन से टकराया डंपर, चालक की मौत
-डस्ट उतारने के दौरान प्रेशर से डाला उठाने के दौरान तार से छू गया
-डंपर का टायर भी जला, टायर फटने के डर से मची अफरातफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। ट्रेडर्स की दुकान पर डस्ट उतारने के दौरान क्लीनर द्वारा प्रेशर से उठाने के समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से डाला टकरा गया। डंपर को पकड़कर पीछे खड़ा चालक करंट की चपेट में आ गया। बेहोशी हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हाईटेंशन लाइन से डाला टकराने के बाद डंपर का पीछे का एक टायर भी जलने लगा। टायर फटने के डर से मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह पानी व बालू डालकर आग को बुझाया गया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के भोगनीपुर अमरौधा गांव निवासी मोहम्मद तय्यब सिद्दीकी (50) डंपर चलाकर परिवार का गुजारा चलाता था। रविवार सुबह वह झांसी से डस्ट लेकर सोहरामऊ के एक ट्रेडर्स व्यापारी के यहां उतारने पहुंचा। चालक ने क्लीनर जफर से प्रेशर से डाला उठाने को कहा और पीछे की ओर जाकर डंपर पकड़कर खड़ा हो गया। इसी दौरान ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से डाला टकरा गया। करंट की चपेट में आकर चालक मो. तय्यब की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई मो. रज्जाक ने बताया कि तय्यब दो भाइयों में सबसे छोटा था। तय्यब की मौत से उसकी पत्नी परवीन व दो बच्चों में फैजान (15) व फिजा खातून (13) का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि टायर जलने से डंपर घटनास्थल पर ही खड़ा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके भाई रज्जाक के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें