फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। शहर के मोहल्ला आवास विकास बी ब्लॉक निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मोहल्ले में युवक के फांसी लगाकर जान देने की चर्चा है।
विज्ञापन

मोहल्ला आवास विकास बी ब्लॉक निवासी सुधीर मिश्रा का 24 वर्षीय बेटा शुभम नगर पालिका में ठेके पर अकाउंट का काम करता था। मंगलवार देर रात वह घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। मोहल्ले के लोगों के अनुसार कुछ देर बाद घर से शुभम के फंदे से लटकने का शोर मचा। परिजन आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दही चौकी प्रभारी प्रेमनारायण ने बताया कि परिजनों की ओर से उन्हें किसी तरह की सूचना नहीं दी गई। सूचना मिलने पर जांच करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें