फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा पर दर्ज मुकदमों में टली सुनवाई

विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीड़िता के चाचा कोर्ट लाई पुलिस। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। एसीजेएम तृतीय के कोरोना संक्रमित होने के कारण दुष्कर्म पीड़िता के चाचा पर दर्ज मुकदमों में गुरुवार को सुनवाई टल गई। अभियुक्त की भतीजी से दुष्कर्म में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर सजायाफ्ता है। चाचा को दिल्ली पुलिस तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा में लेकर न्यायालय पहुंची थी। अब 9 व 10 अक्तूबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग से अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को न्यायालय में पेशी के लिए दिल्ली पुलिस गुरुवार सुबह छह बजे पुलिस वाहन से लेकर पुलिस लाइन पहुंची। बाद में कड़ी सुरक्षा में उसे 10 बजे न्यायालय लाया गया। एसीजेएम तृतीय के न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों में सीबीआई के गवाह को जहर देकर मारने का झूठा प्रार्थना पत्र देने, झूठी सूचना देने से शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराने, पीड़िता के उम्र संबंधी गलत अभिलेख प्रस्तुत करने व रंगदारी वसूलने के मुकदमों की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें