फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले मंदिरों के कपाट, मसजिदों में अभी नमाज नहीं

विज्ञापन
शहर के जगन्नाथगंज स्थित हनुमान मंदिर । - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना संक्रमण के कारण छह माह बाद मंदिर, मसजिद, गुरुद्वारे और चर्च खुल गए हैं। हालांकि अभी धार्मिक स्थलों में सौ से ज्यादा लोगों के आने की अनुमति नहीं है। गुरुवार को लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजन किया। मसजिदों में में ज्यादा भीड़ आने के मद्देनजर अभी नमाज नहीं पढ़ी जा रही है। धार्मिंक स्थलों में भक्तों के आने से प्रसाद और फूल-माला बेचने वाले खुश हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर मंदिर कमेटियों ने फिलहाल सुबह 5 से दोपहर 11 बजे तक और शाम 4 से 8 बजे तक ही प्रवेश देने का निर्णय लिया है। दिया जा रहा है। कोरोना से बचाव के हर संभव बचाव किए जा रहे है। मंदिरों में घंटा बजाने पर पाबंदी है। मंदिरों में लगे घंटों पर कपड़ा बांधकर ढक दिया गया है ताकि कोई उन्हें न छुए। शहर के बड़े हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, कल्याणी देवी मंदिर, पूर्णा देवी व कल्याणी देवी मंदिर सहित गुरुद्वारों में भी लोगों ने एहतियात बरतते हुए पूजा कर माथा टेका। धार्मिक स्थलों में सिर्फ मास्क लगाने वालों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। शहर के मैथॉडिस्ट चर्च का सैनिटाइजेशन कराया गया। शहर के गुरुद्वारे में भी सोशल डिस्टेंसिंग, हैंड सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें