फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती की मौत में सर्पदंश की पुष्टि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। संदिग्ध हालात में हुई गर्भवती महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ससुरालियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ससुरालियों ने सर्पदंश से मौत की बात बताई थी। जबकि मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश का निशान न मिलने व मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर मजरे देवारा में सोमवार की रात 6 माह की गर्भवती रेखा देवी (25) पत्नी मनोज लोधी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। ससुराल के लोगों ने सांप के डसने से मौत की बात कही थी। जबकि बिहार थाना क्षेत्र के हुलासीखेड़ा निवासी मृतका के पिता श्यामलाल ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी थी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार रेखा के शरीर में सर्प दंश का कोई निशान नहीं मिला। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें