फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने युवक को पीटा, बचाने पहुंचे माता-पिता को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। नगर के मोहल्ला पड़ियाना में चार दिन पहले पड़ोसियों ने घर में अकेले रह रहे एक युवक को बिना किसी कारण घायल कर दिया। रविवार शाम हरियाणा से लौटे माता-पिता ने पिटाई का कारण पूछा तो पड़ोसी उन्हें भी मारने दौड़े। पीड़ित ने चौकी में तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला पड़ियाना निवासी रूपेश ने कहा है कि उसके माता पिता हरियाणा में रहते हैं। वह पत्नी के साथ यहां घर पर रहता है। पड़ोस में रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों ने दो दिन पहले मामूली विवाद में रूपेश की पिटाई की थी। इसकी सूचना पाकर रूपेश के माता पिता घर आए और आरोपी से मारपीट का कारण पूछा। इस पर आरोपी उन्हें भी पीटने दौड़ा। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें