फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के चार लोगों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मारपीट के मामले में कार्रवाई की जानकारी कर कोतवाली से लौट रहे चार लोगों को दबंगों ने दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीट दिया। इसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने चार नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के राजेपुर पतारी निवासी रमन कान्फेक्शनरी सेल्समैन है। रविवार को वह जुराखनखेड़ा दुकानों में सामान देने गया था। रंजिश में विशाल सहित अन्य लोगों ने उससे मारपीट की थी। जिसकी तहरीर उसने कोतवाली में दी थी। मामले में कार्रवाई की जानकारी करने रमन परिवार के सधन सोनकर, रोहित, ब्रह्मानंद व एक महिला के साथ मंगलवार को कोतवाली पहुंचा। वहां से घर लौटते समय जुराखनखेड़ा के पास हमलावरों ने घेरकर लाठी-डंडों से पीट दिया। घायलों ने विशाल, बबलू, अनिल सहित चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें