फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। थाना क्षेत्र के मुस्ल्यावां गांव में रविवार सुबह महिला का शव घर में पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन

मुस्ल्यावां गांव निवासी सूरज की शादी आठ वर्ष पहले अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव निवासी रामसहरे की बेटी प्रीती (26) से हुई थी। उसके दो बच्चे अंश व हर्ष हैं। सूरज 10 माह पहले मुंबई मजदूरी करने गया था। रविवार सुबह प्रीति घर में अकेली थी। सास और ससुर बाहर गए थे। दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद बच्चे घर के अंदर गए तो मां प्रीती का शव कमरे में छत के कुंडे से लटका देखकर उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ससुर रामदास ने बहू के आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी पर वह कारण नहीं स्पष्ट कर सके। एसओ संजीव कुमार शाक्य ने बताया कि मृतका के ससुर की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें