फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: संविदा लाइनमैन ने पीआरवी सिपाहियों पर लगाया अभद्रता का आरोप

Tue, 12 Aug 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। बिजली विभाग में संविदा पर तैनात कर्मचारी के साथ रास्ते में पीआरवी पुलिस ने गालीगलौज की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के दिपवल गांव निवासी विकास सिंह हाजीपुर गोशा स्थित बिजली उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन पद पर तैनात है। रविवार को 132 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बाधित हो गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वह काम करने गए थे। आपूर्ति बहाल होने के बाद वह देर रात ड्यूटी करके घर जा रहे थे। दिपवल रोड पर बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इससे वहीं रुकना पड़ा। पीआरवी पुलिस आ गई उसे पूरी बात बताई। तब भी सिपाहियों ने गालीगलौज की। वीडियो बनाने पर मोबाइल छीन लिया। मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद फोन वापस किया। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पानी में डूब रहे युवक को ग्रामीणों ने बचाया
परियर (उन्नाव)। उत्तरी पूरा निवासी राजाबाबू (32) सदर तहसील क्षेत्र के मरौंदा सूचित में रहने वाली बहन के घर राखी बंधवाने आया था। सोमवार दोपहर बाद वह कटरी पनपथा गांव की तरफ मवेशियों के साथ चला गया। मवेशियों के पानी में जाने से वह उन्हें निकाले के लिए गया। बाढ़ का पानी अधिक होने से वह उसी में डूबने लगा। ग्रामीणों ने यह देख उसे बाहर निकाला। तब उसकी जान बच पाई।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें