फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिजली न आने पर उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
फोटो- 41- मोहल्ला कौशलीपुरी में जलता विद्युत केबल। स्रोत: उपभोक्ता
विज्ञापन
हरदोई। सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कौशलपुरी फीडर से जुड़े उपभोक्ता दो दिन से बिजली कटौती से परेशान थे, शुक्रवार रात केबल धूं-धूंकर जलने लगा। इसके बाद बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित होकर भारी संख्या में उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए और वहां पर फीडर को बंद कर हंगामा करने लगे। इससे उपभोक्ताओं व निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। विभागीय कर्मचारियों की मशक्कत के बाद रात तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। शहर में हो रहे लोकल फॉल्ट से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ने लगा है।
सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कौशलपुरी फीडर की केबल में बृहस्पतिवार को खराबी आ गई थी। इससे कौशलपुरी व सुभाषनगर की आपूर्ति बंद हो गई थी, जिसको सही कर चलाया गया। शुक्रवार को दिन में पूरी लाइन को बदला गया और रात में आपूर्ति शुरू की गई। आपूर्ति शुरू होते ही नई केबल धूं-धूंकर जलने लगी और उसमें धमका हुआ। इसके बाद बिजली गुल हो गई। केबल जलने की सूचना पर बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन वहां पर उपभोक्ताओं ने उनको काम करने नहीं दिया और अधिकारियों को बुलाने को कहा। इस पर उपखंड अधिकारी आकाश वर्मा मौके पर पहुंचे और केबल सही कर बिजली शुरू करने की बात की। इस पर उनके साथ वहां पर मौजूद लोगों से विवाद होने लगा तो वह उपकेंद्र चले आए। इसके बाद कौशलपुरी व सुभाषनगर के काफी संख्या में उपभोक्ता सिटी उपकेंद्र पहुंच गए और बिजली कर्मियों पर कौशलपुरी फीडर की मशीन बंद करने का आरोप लगाया। इस पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच बहस व गाली-गलौज होने लगी। इस पर एसडीओ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर उपभोक्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन


वहीं, उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं और बिजली कर्मियों की बीच जमकर नारेबाजी और गाली-गलौज भी हुई। इससे माहौल काफी गर्म हो गया। अगर पुलिस कर्मी न होते तो हाथापाई की नौबत आ जाती।
रात तीन बजे शुरू हो सकी आपूर्ति
बिजली विभाग की ओर से सुभाषनगर में बिजली आपूर्ति के शुरू करने के लिए अधिकारियों की मौजूदगी में केबल सही की गई। काफी मशक्कत के बाद एक ट्रांसफार्मर की आपूर्ति तीन बजे और दूसरे की पांच बजे शुरू हो सकी। आपूर्ति शुरू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। शनिवार को क्षेत्र में नई केबल डाली गई। इससे पूरे दिन आपूर्ति प्रभावित रही।

केबल देने लगे जवाब
रीवैंप योजना के तहत शहर में एनसीसी संस्था की ओर से नई केबल बंच डाले गए हैं लेकिन उनकी गुणवत्ता ठीक न होने पर गर्मी और लोड बढ़ने से वह जवाब देने लगे हैं। इससे शहर में लोकल फॉल्ट बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को सिटी उपकेंद्र के अलावा सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा मन्नापुरवा और बेलाताली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति पर भी असर पड़ा।


उपभोक्ताओं के हंगामे की जानकारी हुई थी, उपकेंद्र पर पहुंच कर सभी को समझाया गया और केबल को बदलने के साथ आपूर्ति को जल्द से जल्द शुरू कराने का प्रयास किया गया। -प्रेम प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें