फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे खुल जाने से पूरब और पश्चिम के लोगों को आवागमन में होगी आसानी : पंकज चौधरी

विज्ञापन
फोटो 47: मल्लावां में बैठक करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (मध्य में), साथ में आबकारी मंत्
विज्ञापन
हरदोई/मल्लावां। प्रधानमंत्री के 29 अप्रैल के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। शनिवार को भारत सरकार के वित्त राज्यमंत्री भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने व्यवस्थाओं को देखा और समझा। विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के खुल जाने से पूरब और पश्चिम के लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नगर के पास ही बंदीपुर और कल्याणपुर के पास लोकार्पण करेंगे। वहीं पर जनसभा भी होगी। जनसभा व लोकार्पण समारोह की तैयारी व व्यवस्थाओं का जायजा लेने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आए। तैयारियों व व व्यवस्थाओं को मानचित्र के माध्यम से समझा। कार्यक्रम स्थल पर टहल कर तैयारियों को देखा। अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली।
एक गेस्ट हाउस में विधायक और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और समीक्षा के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल को देखा। वाहनों के रूट, पार्किंग स्थल आदि की अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों से कहा कि रैली में शामिल होने वाले लोगों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए। साथ ही भोजन, पानी, बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि भाजपा सरकार में सबसे बड़े एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ है। इससे पूरब और पश्चिम से आने-जाने वाले लोगों को समय की बचत होगी। एक्सप्रेसवे बन जाने से यहां के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी डीएम अनुनय झा, एसपी एके मीणा और सीडीओ सान्या छाबड़ा व परिवहन निगम के अपर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र आदि अधिकारियों के साथ सभास्थल, मंच और पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। बैठक में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, अशोक अग्रवाल, श्याम प्रकाश, अलका अर्कवंशी, उन्नाव के सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, उन्नाव के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, एमएलसी अवनीश सिंह, विधायक रामपाल समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

फोटो 47: मल्लावां में बैठक करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी (मध्य में), साथ में आबकारी मंत्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें