फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डेढ़ करोड़ से शारदा नहर पर पुल निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। मियागंज मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने शारदा नहर पर 12.5 मीटर चौड़े और 30 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू करा दिया है। इसकी लागत करीब डेढ़ करोड़ है। पुल के बनने से मार्ग पर लगने वाले जाम से तो छुटकारा मिलेगा ही, साथ ही तीव्र मोड़ पर होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
विज्ञापन



सफीपुर-मियागंज मार्ग पर शारदा नहर ब्रांच के संकरे पुल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लखनऊ की ओर आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन होता था। पुल संकरा होने से बड़े वाहन निकलते समय अन्य गाड़ियों को रुककर इंतजार करना पड़ता था, जिससे यहां वाहनों की कतारें लगी रहती थीं। इसके साथ ही पुल के दोनों ओर सड़क पर तीव्र मोड़ के चलते अक्सर हादसे भी होते रहते थे। इसे ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने यहां नए 12.5 मीटर चौड़े व 30 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू कराया है। इससे एक साथ दो बड़े वाहन भी आसानी से निकल सकेंगे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजीज अंसारी ने बताया कि नहर का पानी रोक कर पुल का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें