फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग और सामाजिक उद्देश्यों की उपेक्षा की: भाजपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के अमेरिकी यात्रा के दौरान आरक्षण हटा देने के दिए गए बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने जोरदार हमला बोला।
विज्ञापन

रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये वही राग है जो राहुल गांधी का परिवार नेहरु के जमाने से गाता आ रहा है। कहा कि कांग्रेस ने 57 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन इस दौरान उसने अपने राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग किया और सामाजिक उद्देश्यों की उपेक्षा की।
कांग्रेस ने कभी भी संविधान के मूलभूत आरक्षण सिद्धांतों को सही भावना और रूप में लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। कहा कि नेहरू की सरकार ने 1956 में पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की काका कालेलकर रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। धारा 370 और 35 अ को समाप्त कर जम्मू कश्मीर के अनुसूचित जाति वर्ग को 70 वर्ष बाद सामाजिक न्याय व सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कहा कि इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डालकर ओबीसी आरक्षण में देरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए 2017 में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) को संवैधानिक दर्जा दिया गया। 2019 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण की शुरुआत की गई। वार्ता के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संयोजक प्रदीप कुमार कोविंद, समीर शुक्ला व दीपांकर मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें