फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में राहुल गांधी का रोड-शो 22 को

Tue, 20 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा जिले में 22 सितंबर को पहुंचेगी। इस दौरान राहुल गांधी का शहर में रोडशो होगा। बक्सर में जनसभा भी प्रस्तावित है। यह जानकारी पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने दी। जिले में राहुल गांधी के स्वागत को लेकर हुई बैठक में रणनिति तय की गई।
पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद ने बताया कि यात्रा की किसान यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। यात्रा की अगवानी जाजमऊ पुल पर की जाएगी। इसके बाद यात्रा बदरका मोड़ से मरहला चौराहे होते हुए उन्नाव शहर आएगी। यहां पर राहुल गांधी विशंभरदयालु त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से उनका रोडशो शुरू होगा। यात्रा छोटे व बड़े चौराहे के साथ आईबीपी चौराहे होते हुए शास्त्री पार्क पहुंचेगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद काफिला बाईपास की ओर रवाना होगा। यहां पर पूर्व केंद्रीयमंत्री उमाशंकर दीक्षित की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद यात्रा यूटर्न लेगी और पुल पर चढ़ते हुए गदनखेड़ा पहुंचेगी। इसी रास्ते से यात्रा कोरारी, अचलगंज, लालकुआं व धानीखेड़ा होते हुए भोजपुर-रायबरेली जाएगी। बक्सर के घाटमपुर (मुड़कटी चौराहे) पर स्वागत सभा आयोजित होगी। इसके बाद यात्रा ऊंचगांव होते हुए रायबरेली पहुंचेगी। पूर्व सांसद ने जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत और जोश के साथ राहुल गांधी के रोड शो में शामिल होने की अपील की है। वार्ता में उप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव वीरप्रताप सिंह एवं पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपीजी ने रूट का लिया जायजा
राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी एसपीजी भी सोमवार को उन्नाव पहुंच गई। एसपीजी ने पूर्व सांसद के साथ यात्रा के रूटों की जानकारी ली और मौके पर जाकर जायजा लिया। टीम के अधिकारियों ने एक-एक रूट की गहनता से जांच की और आवश्यक जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें