आईटीई परिसर में जमीन की नपाई कराते कानून गो व लेखपाल।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। जनसुनवाई पोर्टल पर हुई शिकायत की जांच को कानूनगो व लेखपाल आईटीआई परिसर पहुंचे। कानूनगो व लेखपाल ने भूमि की पैमाइश की तो संस्थान की भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई। हालांकि मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी।
आईटीआई के प्रधानाचार्य ने जनसुनवाई पोर्टल पर संस्थान की काफी जमीन पर अवैध कब्जे होने की शिकायत दर्ज कराते हुए उसे मुक्त कराने की मांग की थी। मामले की जांच के आदेश डीएम ने दिए थे। शुक्रवार को कानूनगो रंजीत कुमार व लेखपाल कुलदीप मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। उन्होंने पूरी जमीन की नापजोख की तो जांच में संस्थान की काफी जमीन अवैध कब्जे में पाई गई। तहसीलदार ओपी शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को भूमि की नापजोख में अवैध कब्जे होने की पुष्टि हुई है। हालांकि मामला दीवानी और नायब तहसीलदार कोर्ट में भी विचाराधीन है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोर्ट से फैसला आने के बाद ही आगे की कार्रवाई हो पाएगी। फिलहाल आख्या भेज दी गई है।