फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्वच्छता के संकल्प के साथ संचारी अभियान शुरू

Mon, 06 Oct 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-1-स्वच्छता रैली को झंडी दिखाते सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम गौरांग राठी, सीएमओ डॉ.सत्यप्रकाश व अन्य। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन




-सदर विधायक व डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। स्वच्छता के संकल्प के साथ सदर विधायक पंकज गुप्ता और डीएम गौरांग राठी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से घर व आसपास में स्वच्छता रखने की अपील की। कर्मचारियों को अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

सदर विधायक और डीएम ने रविवार को को जिला अस्पताल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जागरुकता रैली को रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद स्वच्छता के प्रति सभी को संकल्प दिलाया और लोगों से सफाई रखने की अपील की।
विज्ञापन

कहा कि एक से पांच से 31 अक्तूबर तक चलने वाल इस अभियान में संबंधित विभाग अपना सहयोग करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। सीएमओ डॉ.सत्य प्रकाश ने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार मरीजों की जांच कर उनकी सूची तैयार करेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर एएनएम के माध्यम से मुख्यालय प्रस्तुत करेंगी। बताया कि इस बार अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों को अपने साथ ओआरएस और जिंक टैबलेट लेकर चलेंगी। एसीएमओ डॉ.जेआर सिंह, एसीएमओ डॉ.एचएन प्रसाद, सीएमएस डॉ.राजीव गुप्ता, ईओ संजय गौतम, जिला मलेरिया अधिकारी अर्चना, एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह, केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें