फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-2-आकाश की मौत पर जिला अस्पताल में मौजूद परिजन। संवाद
विज्ञापन




30 सितंबर को लावारिस में हुआ था भर्ती, पीखी गांव का रहने वाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। जिला अस्पताल में चार दिन से भर्ती युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे लोगों ने लावारिस में भर्ती कराया था। पुलिस ने पहचान की तो वह पीखी गांव का रहने वाला निकला। पोस्टमार्टम में बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पीखी गांव निवासी आकाश (30) पुत्र प्रकाश, उन्नाव में एक शराब की दुकान में सफाई का काम करता था। आकाश के चाचा सफाई कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आकाश की पत्नी शांति की छह साल पहले मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद वह घर में नहीं रहता था, उन्नाव चला गया था।
विज्ञापन

वहां कुछ दिन तक एक टेंट हाउस में काम किया। फिर शराब की दुकान में सफाई का काम करने लगा। दो साल से घरवालों से उसने कोई मतलब नहीं रखा। 30 सितंबर को जिला अस्पताल में उसे लावारिस हालत में भर्ती कराया था। बाद में पुलिस ने इलाज चलने की सूचना दी थी। घर में दिव्यांग पिता के साथ मां कल्लो, बहन बिंदू रहती हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर माता-पिता और बहन बेहाल हैं।
विज्ञापन


सदर कोतवाल संजीव कुशवाहा ने बताया कि जिला अस्पताल में युवक लावारिस में भर्ती हुआ था। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें