फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने तैयारियों का लिया जायजा

Sun, 05 Feb 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
meeting with subordinates - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उन्होंने गाड़ियों की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि आवश्यकता के अनुसार गाड़ियों की व्यवस्था कर ली जाए। पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान स्थल व वापसी के लिये ऐसी व्यवस्था हो कि इधर-उधर भटकना न पड़े। दूरस्थ बूथों वाली पार्टियों व फोर्स को बसों से पहले भेजा जाए। वाहनों का मैनेजमेंट प्रभावी रणनीति बनाकर इस प्रकार किया जाए जिससे कार्मिकों को वाहन तुरंत मिल सके। पार्किंग स्थल पर वाहनों से संबंधित बैनर लगवा दिए जाएं। ईवीएम व लेखा सामग्री निर्वाचक नामावली ले जाते समय पीठासीन अधिकारी सामग्री का मिलान चेकलिस्ट से अनिवार्य रूप से कर लें।
विज्ञापन

संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की होगी कड़ी निगरानी
पोलिंग पार्टियों को देय धन का भुगतान समय से करने के निर्देश आयुक्त ने दिए। उन्होंने स्टेटिक, उड़नदस्ता व वीडियो सर्विलांस टीमों आदि को और अधिक सक्रियता व सजगता से काम करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बूथों पर बने शौचालयों हैंडपंप, रैंप, बिजली व्यवस्था, वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था आदि की जानकारी हासिल की। सभी कार्मिकों, पुलिस बलों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने के लिये प्रभावी व्यवस्था करने को कहा। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए।

मांग पर सभी को उपलब्ध होंगे सुरक्षा गार्ड
पुलिस उपमहानिरीक्षक लखनऊ रेंज प्रवीण कुमार ने कहा कि मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी नजर रखी जाए। अपराधीतत्वों, अराजकतत्वों अवांछनीय तत्वों के प्रति कड़ा रवैया अपनाया जाए। कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी जो सुरक्षा बल की मांग करें उन्हें भी उपलब्ध करा दिया जाए। निर्वाचन में पूरी तरह से नाकेबंदी की जाए तथा जनपद बार्डर पर भी फ ोर्स की पर्याप्त तैनाती की जाए। सुरक्षाबलों के समय से अपनी ड्यूटी स्थल पर न पहुंचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


237 बूथों की होगी वेबकास्टिंग
उन्नाव व बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्रों में 844 बूथों पर ईवीएम के साथ वीवीपाट मशीन भी लगाई जाएगी। बताया कि 237 बूथों पर बेव कास्टिंग कराए जाने की तैयारी की जा रही है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का चिन्हांकन पूर्व से ही कर लिया गया है। बताया कि 13826 शस्त्र लाइसेंस जमा कराए गए हैं। 54 लाइसेंस रद्द किए गए हैं। 21 हजार से ज्यादा लोगों को नोटिस दिया गया है। 48 लोगों पर गैंगस्टर व एनएसए की कार्रवाई की गई है। बैठक में डीएम अदिति सिंह, एसपी नेहा पांडेय, सीडीओ संजीव सिंह, अपर जिलाधिकारी बीएन यादव, सिटी मजिस्ट्रेट डा. अशोक सिंह, एएसपी आरएस गौतम व सभी आरओ के साथ अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें