शुक्लागंज/उन्नाव। पारा चढ़ते ही धूप लोगों के लिए आफत बन गई है। तापमान बढ़ने के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप से बचने के लिए लोग अन्यत्र संसाधनों का प्रयोग कर रहे हैं।
तेज धूप के साथ ही गर्म हवा के थपेड़े लोगों का सड़क पर चलना दूभर कर दिया है। लोग गर्मी से बचने के लिए अपने घरों, दुकानों, व कार्यालयों में दुबके नजर आए।
घर से बाहर निकलते समय अधिकतर महिलाएं व बच्चों को धूप से बचने के लिए छाता लेकर सड़कों पर देखा गया। जानकारों की मानी जाए तो यदि मौसम में उतार-चढाव ऐसे ही जारी रहा तो जल्द ही तापमान और भी बढ़ सकता है।