फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ा दी ठंड

Sun, 08 Feb 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कई इलाकों में रविवार को तेज बारिश हुई तो कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। तेज हवाओं से ठंड में इजाफा हो गया।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर बाद तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली थी। रविवार को सुबह 10 बजे के बाद मौसम ने अचानक पलटी मारी और बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे के करीब इलाकों में बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 20.1 और न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज रफ्तार से चली हवाओं से ठंड बढ़ गई। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने खुद को घर में ही कैद रखा। कृषि के जानकारों की मानें तो रबी फसलों के लिए यह पानी अमृत है। हालांकि आलू उत्पादक किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें