फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकली, पर गलन ने किया बेहाल

Thu, 22 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। धूप निकलने से बुधवार को लोगों का राहत मिली, लेकिन गलन कम नहीं हुई। शाम होते ही फिर ठंड का कहर बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, गुरुवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस था वहीं बुधवार को यह बढ़कर 17.0 हो गया। न्यूनतम तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। बुधवार को न्यूनतम पारा 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा, तापमान में वृद्धि होने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि सूर्यास्त के साथ ही ठंड में खासा इजाफा हो गया।

बुधवार सुबह 12 बजे के करीब सूर्यदेव बादलों की ओट से बाहर आए। आसमान में बदली छाई रहने से बीच-बीच में सूर्यदेवता छिप जा रहे थे जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा था।
विज्ञापन


धूप निकलने के बाद भी गलन का प्रकोप कम नहीं हुआ था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि 4.2 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पूर्वी हवाओं ने ठंड में इजाफा कर दिया है। अभी ठंड से निजात मिलने की उम्मीद कम है। गुरुवार को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें