फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद ट्रक क्लीनर ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के नासिरखेड़ा गांव में नशे में घर पहुंचे ट्रक क्लीनर ने पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

कानपुर नगर के नरवल सतायतपुर निवासी रवि कुशवाहा (30) तीन साल से सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ससुराल गांव नासिरखेड़ा में किराये पर पत्नी पूजा व बच्चों काजल (12) व हर्षित (10) के साथ रह रहा था। शनिवार रात वह नशे में घर पहुंचा। घर में पत्नी से खाने को लेकर विवाद हो गया। उसने पत्थर उठाकर पत्नी को मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

घर पर मौजूद ससुर ने उसे डांट दिया। इसके बाद रवि घर से निकल गया। रविवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से उसका शव लटका मिला। ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी हसमत अली घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि पारिवारिक विवाद में युवक ने फंदे से लटककर जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें